कायमगंज: विगत रात्रि 72 बर्षीय वृद्धा के घर से अज्ञात चोरों ने चोरी करने से पूर्व उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
[adrotate banner="3"]
गांववासियों के अनुसार ग्राम मई रशीदपुर निवासी बालक देवी पत्नी स्व0 शिवरतन अपने घर में अकेली रहती थी। सुबह ग्रामीणों ने वृद्धा के घर के दरवाजे खुले देखे और सामान भी बिखरा हुआ दिखायी दिया तो उन्हें शंका हुई। गांव वालों ने जब जानकारी की तो वृद्धा को मृत पाया।
ग्रामीणों के अनुसार गुरूवार को बालक देवी रात में सो रही थी। चोरी की नियत से चोर घर में घुसे। घर में रखे कपड़े, जेवरात व नकदी चुरायी। खटपट की आवाज पर जागी बालक देवी को चोरों ने गला दबा कर मार डाला। इसके बाद वह निश्चिंत होकर सामान आदि लेकर फरार हो गये।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
[adrotate banner="2"]


