चोरी के आधा दर्जन मोबाइल व एक लैपटॉप सहित दो शातिर गिरफ्तार

0
134

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) पुलिस नें चोरी के आधा दर्जन मोंबाइल व एक लैपटॉप सहित दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है| पुलिस नें उनका न्यायालय के लिए चालान कर दिया |
थानाध्यक्ष मेरापुर नवीन कुमार सिंह नें अपनी टीम के साथ जनपद एटा के नयगाँव सराह अगहत निवासी करन नायक पुत्र निबोध नायक व फर्रुखाबाद इ थाना मेंरापुर निवासी मान पाल पुत्र राम निवास को गिरफ्तार कर लिया | आरोपियो के पास 6 मोबाइल फोन व एक एचपी कंपनी का लैपटॉप पुलिस नें बरामद किय| पकड़े गये आरोपियों नें पुलिस को बताया कि उन्होंने मोबाइल व लैपटॉप को मैनपुरी के भोगांव के एक ग्राम से चोरी किये हैं |
आरोपी नायक पर दो महीनें में तीन मुकदमें
पुलिस नें अजीस आरोपी नायक को पकड़ा है उस पर बीते दो महीनें के भीतर तीन मुकदमें मैनपुरी के भोगांव, फतेहगढ़ के थाना मेरापुर व कोतवाली मोहम्मदाबाद में मुकदमें दर्ज हो चुके हैं|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]