फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस नें चोरी की 7 बाइकों के साथ आधा दर्जन शातिरों को गिरफ्तार किया है| आरोपियों के पास से एक कार भी मिली है|
एसओजी प्रभारी अमित कुमार गंगवार व फतेहगढ़ कोतवाली के निरीक्षक कमलेश कुमार आदि नें थाना कमालगंज के दरोरा निवासी रंजन पुत्र शिवेश अग्निहोत्री व सतेन्द्र उर्फ सनी पुत्र देवेन्द्र सिंह, थाना कादरी गेट के पुरानी घटिया निवासी कन्हैया पुत्र बृजेश, रजनेश पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निवासी सदियापुर कमालगंज, राजकुमार पुत्र मुन्नू सिंह निवासी सूरजपूरा जसरथपुर एटा, मो. कासिम पुत्र सैफुल्लाराय निवासी शाहबाद हरदोई को गिरफ्तार किया | उनके पास से 7 बाइकें, 3 बाइकों की कटी हुई चेचिस, एक कार आदि सामान बरामद हुआ |
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



