फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस नें सचिवालयों से चोरी की गयी बैट्री, इंवर्टर व सोलर प्लेट सहित चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
पुलिस लाइन सभागार में एसपी विकास कुमार नें बताया कि थानाध्यक्ष नवाबगंज जेपी शर्मा व एसओजी प्रभारी अमित गंगवार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी, थानाध्यक्ष शमसाबाद बलराज भाटी व उनकी टीम नें संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत घर सिरौली, ग्राम पंचायत घर फतनपुर, ग्राम पंचायत घर गुसरापुर के सचिवालय व शमसाबाद के ग्राम अलियापुर के सचिवालय, जनपद कन्नौज के सौरिख बेहटा रामपुर ग्राम पंचायत सचिवालय आदि से चोरी की गयीं 4 बैट्री, 3 इंवर्टर, 2 प्रिंटर, 2 टीएफटी, 3 सोलर प्लेट, 1 अलमारी, 10 कुर्सी, 5 मोबाइल फोन, 2400 रूपये नकद आदि बरामद हुआ| मामले में आरोपी अजीत कुमार पुत्र धनपाल जाटव निवासी भरापुर छिबरामऊ कन्नौज, अश्वनी राठौर उर्फ अजय पुत्र राधेश्याम निवासी कसावा छिबरामऊ कन्नौज, सुबोध यादव पुत्र रामनिवास निवासी बलीपुर भगवन उर्फ उलियापुर शमसाबाद, नागेश पुत्र सियाराम जाटव निवासी तिखारा कन्नौज को गिरफ्तार किया है| आरोपियों नें पूंछतांछ में पुलिस को बताया कि वह पहले दिन में रैकी करते थे उसके बाद रात होते ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे| सीओ अरुण कुमार आदि रहे| 

चोरी की बैट्री, इंबर्टर व सोलर प्लेट सहित चार शातिर गिरफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



