फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) चोरी की पिकअप व एक बाइक सहित पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है|
जनपद बदायूं के कुवरगाँव अहरूध्या निवासी दामोदर पुत्र दुलार सिंह नें बोलेरो मैक्स चोरी करनें के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था| पुलिस नें मामले में गौरव ठाकुर उर्फ अर्जुन पुत्र विजय सिंह उर्फ किशनलाल निवासी कासगंज सिकन्दरपुर बैश्य, योगेद्र उर्फ पप्पू पुत्र रक्षपाल निवासी कासगंज सिकन्दरपुर बैश्य नगला रघी,अमित पुत्र सुरेन्द्र निवासी ठुकरी नगला सुन्नगढ़ी कासगंज को गिरफ्तार किया है | आरोपियों के पास से एक मोबाइल, चोरी की मैक्स बुलेरो पिकअप, 3700 रूपये, एक अपाचे बाइक बरामद की| 

चोरी की पिकअप व बाइक सहित तीन गिरफ्तार



