फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया| चोरी की घटना करनें के बाद वह झोपड़ी में आग भी लगा गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव परतापुर निवासी अवधेश व रविंद्र पुत्र रामकिशोर बाहर नौकरी करते है| घर पर रामकिशोर रहते हैं| बीती रात रामकिशोर किसी काम से बाहर चले गये| मौका देकर चोर घर में दाखिल हुए और बक्से के ताले तोड़कर जेबरात कपड़े आदि चोरी कर लिये| इसके बाद उन्होंने रामकिशोर की झोंपड़ी में आग लगा दी| आग की लपटे देखकर पड़ोसी जाग गये और भाग कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया| ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| सूचना पर थानाध्यक्ष मोनू शाक्य पहुंची व जांच पड़ताल की। 


चोरी की घटना को अंजाम देकर झोपड़ी में आग लगा गये चोर



