चोरी का ट्रैक्टर चलता छोड़ ड्राइवर फरार

0
169

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के घटियाघाट चौकी के सामने पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने जैसे ही एक ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर चलता ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। ट्रैक्टर शाहजहांपुर के ग्राम पंखा खेड़ा से चोरी करके लाया गया है।

[adrotate banner="3"]

घटना सुबह लगभग चार बजे की है। घटियाघाट पुलिस को एक यूपी 27/4547 सोनालिका ट्रैक्टर आता दिखायी दिया तो उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया। यह देख ट्रैक्टर चालक हड़बड़ा गया। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा करना चाहा तो ड्राइवर ने फंसते देख चलते ट्रैक्टर से ही कूदकर फरार हो गया। ट्रैक्टर सामने के एक नाले में गिर गया। घटियाघाट चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी का होने की शक जतायी है। फिलहाल ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकलवाया गया है।

ट्रैक्टर मकदूम प्रधान पुत्र जान मोहम्मद निवासी पंखा खेड़ा इस्लाम नगर मदनापुर शाहजहांपुर का बताया गया है। मकदूम के पुत्र कयूम ने बताया कि उनकी बुलेरो संख्या बी आर 9पीपी 4531 सफेद रंग की भी चोरी गयी है।

ट्रैक्टर व बुलेरो दोनो घर के बाहर पड़ी टीन में खड़े थे। जहां से चोर चोरी करके ले आये। सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर व बुलेरो नहीं मिली तब छानवीन शुरू की। तभी फर्रुखाबाद से ट्रैक्टर एजेंसी से सूचना दी गयी कि उनका ट्रैक्टर फर्रुखाबाद में चोर छोड़कर भाग गये हैं। फिलहाल पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्व मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है।

[adrotate banner="2"]