चोरी का खुलासा ना होने से राज्य कर्मचारी महासंघ आक्रोशित

0
107

rakesh sarsvatफर्रुखाबाद: बीते दिनों सिचाई विभाग कर्मचारी मनोज दीक्षित के आवास पर हुई चोरी का खुलासा ना होने से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौप कर खुलासे की मांग की है|

[adrotate banner="3"]

संगठन के अध्यक्ष राकेश सारस्वत के साथ एएसपी राम भुवन चौरसिया से मिले कर्मचारियों ने मनोज दीक्षित के आवास पर हुई चोरी का खुलासा ना होने पर आक्रोश व्यक्त किया| कोतवाली पुलिस पर उचित कार्यवाही ना करने का आरोप भी लगाया| इस दौरान महासंघ ने चोरी की घटना की निष्पक्ष जाँच की मांग की है| मनोज दीक्षित, सुरजीत सक्सेना, सत्यव्रत पाण्डेय आदि तकरीबन एक दर्जन लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]