ग्रामीण के साथ लूट, दो जगह चोरी

0
100

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात कोतवाली क्षेत्र में दो जगह चोरी और एक जगह लूट की घटना ने पुलिस पर सबालिया निशान लगा दिये| पुलिस पड़ताल में लगी है|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबीर नगर निवासी अरुण पुत्र रवि कुमार की नीब करोरी निवासी रघुवीर की दुकान में अंग्रेजी शराब की दुकान है| बीती रात चोरों ने ठेके का शटर जेक लगाकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन मकान मालिक रघुवीर जाग गये तो चोर मौके से अपना चार पहिया वाहन लेकर खिसक गये|
इसके साथ ही चोरों नें कबीर नगर निवासी सर्वेन्द्र पुत्र जालिम सिंह की संकिसा रोड़ मेच चौराहे पर परचून व मोबाइल की दुकान में पीछे से नकब लगाकर 3 मोबाइल, 20 हजार की नकदी व हजारों रूपये कीमत का परचून का सामान चोरी कर लिया|घटना की सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज जय गोविन्द ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की |
ग्रामीण से लूटी पांच हजार की नकदी
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मॉडल शंकरपुर निवासी गंगा सिंह पुत्र फकीरे लाल नें कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती रात वह मोहम्मदाबाद से अपने घर जा रहा था| उसी दौरान उसके साथ रावेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र मंगेलाल ने गंगा सिंह से जेब में रखी नकदी मारपीट कर लूट ली| इसके बाद आरोपी फरार हो गये| पुलिस पड़ताल में लग गयी है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]