चेयरमैन व ईओ की कुर्सी पर बैठ काम निपटाते है हेडमास्टर!

0
181

SCHIV GYAPANफर्रुखाबाद: निरीक्षण करने कमालगंज विकास खंड पंहुची सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा को सभासदो ने ज्ञापन देकर चेयरमैंन पति की शिकायत की| सभासदो ने कहा की वह चेयरमैन व ईओ की कुर्सी पर बैठ काम निपटाते है|

[adrotate banner="3"]

सभासद अजय श्रीवास्तव, आजाद नगर की सभासद के पति सूरज नारायण, सभा रवेन्द्र सिंह ने सचिव को दिये गये ज्ञापन में कहा है की चेयरमैंन राजबेटी शंखवार के पति कृष्ण कुमार रजीपुर जूनियर विधालय में हेडमास्टर है| वह नगर पंचायत की चेयरमैंन व ईओ की कुर्सी पर बैठकर अपना काम निपटाते है| गलियों के निर्माण में भी हेराफेरी की गयी है| आरोप लगाया की कुछ गली ठीक होने के बाद भी दोबारा निर्माण कराकर पैसा निकाला गया|

चेयरमैंन राज बेटी शंखवार ने अपने पति के बचाब में बताया की सभासदो ने पूर्णरूप से गलत आरोप लगाये है|

[adrotate banner="2"]