फर्रुखाबाद: अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर अंगूरीबाग़ व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने सड़क पर बैठ कर नगर पालिका के खिलाफ क्रमिक अनशन किया|
संगठन के अध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना के साथ तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोग सुतहट्टी मार्ग पर क्रमिक अनशन पर बैठे| संगठन ने सात सूत्रीय मांगो साहबगंज से गंगा दरवाजा तक सड़क का निर्माण, मनिहारी मोड़ पर नाली का कार्य, अंगूरीबाग़ पुलिस सहायता केंद्र पर एक हैण्डपम्पव हाईमेक्स लाइट, प्रदूषित जल, महाकाल मंदिर के पास ट्यूवेल को चालू कराना आदि मांगो को लेकर जमकर चेयरमैन वत्सला अग्रवाल के खिलाफ नारेवाजी की गयी|
इस दौरान डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, सुरेन्द्र कटियार, शरद प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह तोमर, राहुल कुशवाह, सत्यवीर, कमलेश , उमेश सक्सेना, रामसरन, सुरेन्द्र कटियार आदि लोग मौजूद रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


