चेकिंग अभियान के नाम पर जीआरपी की खानापूरी

0
76

फर्रुखाबाद: 26 जनवरी के मद्देनजर रेल विभाग आदेशानुसार जनपद के स्टेशनों पर खानापूरी कर जीआरपी ने चेकिंग की। इक्कादुक्का गाड़ियों के डिब्बे व यात्रियों को चेक कर जीआरपी आगे बढ़ती नजर आयी।

[adrotate banner="3"]

जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को चले चेकिंग अभियान में यात्रियों के साथ-साथ आने वाली गाड़ियों की चेकिंग की गयी। प्लेटफार्म पर रखे यात्रियों के बैग इत्यादि की तलाशी भी ली गयी। लेकिन पूरा अभियान खानापूरी ही नजर आया। कई कई डिब्बों वाली ट्रेनों में तो महज कुछ ही बोगियों में जीआरपी ने चेकिंग कर गाड़ी आगे बढ़ा दी। [bannergarden id=”8″] वहीं प्लेटफार्म की स्थिति भी वैसी ही रही। गुजरने वाले कुछ लोगों को ही जीआरपी ने चेक किया।

[adrotate banner="2"]