चेंजिंग रूम में कैमरा लगाकर बनाता था वीडियो, अरेस्ट

0
139

showroommanagerनई दिल्ली: दिल्ली के मशहूर लाजपत नगर इलाके में पुलिस ने एक शोरूम मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मैनेजर पर आरोप है कि उसने अपने शोरूम के चेंजिंग रूम में कैमरा लगा रखा था और वह महिलाओं के वीडियो बनाता था।

[adrotate banner="3"]

मैनेजर ने चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा लगा रखा था और इसी के जरिए लड़कियों के वीडियो बनाता था। ये बेहद मशहूर कपड़े के ब्रांड का शोरूम है। मैनेजर का नाम पुलकित सनवाल है। ये मामला कल सामने आया जब 23 साल की एक लड़की ने मैनेजर की इस हरकत को पकड़ा। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई।

होटलों और शोरूम के चेंजिंग रूम में इस तरह के वाकये नए नहीं हैं। कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाए जा चुके हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को इससे बचने और इसे पहचानने के तरीके बताए जाते रहे हैं।

[adrotate banner="2"]