चूल्हे की चिंगारी से 11 घर राख

0
120

कमालगंज (फर्रुखाबाद): रविवार को प्रात: कमालगंज के ग्राम आजाद नगर में खाना बनाते समय एक घर के चूल्हे से उठी चिंगारी पूरी बस्ती के लिये कहर बन गयी। देखते ही देखते चिंगारी ने छप्पर दा छप्पर छलांगे लगा शुरू कीं तो गरीब ग्रामीण बेबसी के साथ केवल चीख पुकार ही करते रहे। ग्राम प्रधान ने फायर ब्रिगेड का सूचना दी, परंतु दमकल के पहुंचने से पूर्व ही बस्ती जल कर राख हो चुकी थी।

[adrotate banner="3"]

आजाद नगर में झोंपड़ियां डालकर रह रहे एक दर्जन गरीब परिवार रविवार को आग लगने के कारण बर्बाद हो गये।  सुबह आठ बजे लोगों के घरों में खाना बन रहा था। तभी अचानक एक चूल्हे की चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गयी। तेज हवा के सहारे देखते ही देखते पूरी बस्ती आग की चपेट में आ गयी। गांव में अधिकांश पंखिया बिरादरी के गरीब लोग झोंपड़ियां डाल कर गुजर बसर करते हैं। आग से लियाकत, शाकिर, इरशाद, शाकिर, सलीम, उसमान, इस्माइल, शफी अहमद, नबी अहमद, सईद व जाहिद अली आदि ग्रामीणों के घरो में रखा अनाज, कपड़े, रुपये आदि सब जलकर नष्ट हो गये। घटना के विषय में यद्यपि ग्राम प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी थी। परंतु फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। सर्वाधिक बुरी स्थिति महरुन्निसां की है जो घर में अकेली होने के कारण बुरी तरह झुलस गयी। मेहरुन्निसां का पति जाहिद विगत आठ दिनों से वसूली के मामले में तहसील में बंद है।

ब्लका प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने दोपहर बाद गांव में पहुंच कर हालात का जायजा लिया। अपने सामने कानूनगो व लेखपाल को बुलवारकर पीड़ितों की सूची बनवायी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जायेगी।

 

[adrotate banner="2"]