चूल्हे की आग से झुलसी छात्रा की मौत

0
134

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गौसपुर में चूल्हे पर खाना बना रही एक छात्रा आग लगने से झुलस गयी। गंभीर हालत में छात्रा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

sajvi sajvi2[bannergarden id=”8″]

गौसपुर निवासी हफीज की पुत्री शाजवी बीते दिन दोपहर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सरसों की लकड़ी से उसके कपडों में आग लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। कक्षा 11 की छात्रा शाजवी का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]