चुनाव से पहले माया के दो ‘हाथी’ फंसे!

0
130

naseemuddeen siddiqueलखनऊ: स्मारक पत्‍थ्‍ार घोटाले में मायावती सरकार के समय मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबूसिंह कुशवाहा का नया साल चौपट हो सकता है। यूपी पुलिस के एक ‌अधिकारी ने खुद ही दोनों पूर्व मंत्रियों सहित 15 के खिलाफ भ्रष्‍टाचार, गबन और साजिश का केस दर्ज कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

स्मारकों में हुए पत्‍थर घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस टीम के पुलिस अफसर रामनरेश राठौर ने लखनऊ के गोमती नगर थाने में बुधवार शाम यह एफआईआर दर्ज कराकर सनसनी फैला दी।राठौर ने इन दो मंत्रियों के अलावा, दो बड़े अफसरों को भी नामजद किया है। इसमें खनन विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक व सलाहकार सुहैल अहमद फारूकी और राजकीय निर्माण निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक सीपी सिंह शामिल हैं। इसके अलावा भी 15 अन्य लोगों को इस घोटोले के आरोपियों के तौर पर नामजद किया गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]
इसमें दोनों ही मंत्रियों का फंसना लगभग तय नजर आ रहा है। इसके आलावा, लोकसभा चुनाव में मायावती के हाथी का हुंकार मार पाना भी अब काफी हद तक मुश्किल दिख रहा है।

[adrotate banner="2"]