चुनाव प्रचार का फर्राटा- मुकेश दौड़ा रहे 80 गाड़ी, आधे से काम चला रहे जयवीर

0
225

Sachin Singh yadavफर्रुखाबाद: भले ही प्रत्याशियों का इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दिया जाने वाला सालाना रिटर्न पिटा पिटाया हो मगर चुनावी दौड़ में फर्राटा भर रही गाड़ियों का किराया और उन में फुक रहा कीमती तेल वोटरो को तेल निकाल रहा है| चुनाव प्रचार में 12/04/2014 तक वाहनो को दौड़ाने के लिए ली गयी अनुमति की सूची बताती है कि इस मामले में मुकेश राजपूत अभी तक न० 1 है| वहीँ बसपा प्रत्याशी उनसे आधे वाहनो से काम चला रहे है| उन्होंने 40 वाहनो की अनुमति ली हुई है|

[adrotate banner="3"]

मुकेश राजपूत के बाद दूसरे नंबर पर रामेश्वर यादव 67 गाड़िया दौड़ा रहे है| प्रचार वाहनो को दौड़ाने के मामले में सलमान खुर्शीद पंजे वाले से कहीं आगे कैंची चुनाव चिन्ह वाला आजाद उम्मीदवार सचिन सिंह यादव है| सलमान खुर्शीद ने 46 और सचिन सिंह ने 56 वाहनो की अनुमति ले रखी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
चौकाने वाला एक और तथ्य है| आजाद उम्मीदवार ब्रह्मशरण जिसका नाटकीय विरोध बसपा जिलाध्यक्ष की ओर से किया गया था प्रचार में 18 वाहन दौड़ा रहा है| यही नहीं एक और आजाद उम्मीदवार किशन पाल तो ब्रह्मशरण से भी आगे है| इन्होने 25 वाहनो की अनुमति ले रखी है| अनोखे लाल 12 वाहनो के साथ मैदान में है जबकि के के दीक्षित भी एक दर्जन प्रचार वहां से प्रचार कर रहे है| एक अन्य प्रत्याशी मलिखान सिंह अधिवक्ता भी 10 वाहनो से प्रचार में लगे हुए है ऐसा चुनाव आयोग की सूची से पता चलता है| अलबत्ता इनमे से कई मैदान में दिखाई भले ही न पड़ रहे हो| आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तारिक़ परवेज जो वास्तव में अपनी पार्टी के लिए चुनाव लड़ रहे है केवल 5 वाहनो से प्रचार में जुटे हुए है|

[adrotate banner="2"]