चुनाव ड्यूटी पर आये होमगार्ड मच्छरों से परेशान , एक को हुआ मलेरिया

0
119

home gardफर्रुखाबाद : लोक सभा चुनाव में ड्यूटी पर आये होमगार्डो की बटालियन पर मछरो का प्रकोप बना हुआ है रुकने के लिए कोई उचित स्थान ना होने के कारण उनकी बटालियन को शहर के बाहर स्कुलो में रोक गया है | वहा होमगार्ड जबानो को भर मच्छरों को भगाने में गुजर जाती है | मच्छरों से परेशान जवानो को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है |जिसके चलते बीती रात एक जवान को ताज बुखार आ गया जाँच में उसे मलेरिया पाया गया | उसने फतेहगढ़ राजकीय अस्पताल में अपना उपचार कराया बाद में उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया |

[adrotate banner="3"]

उन्नाव जनपद के ग्राम वंगरमऊ निवासी सोनेलाल पुत्र केदार 882 होमगार्ड में तैनात है बीते दिनों वह अपने यूनिट के एक हजार जवानो के साथ लोक सभा चुनाव में डयूटी करने आया था | सभी होमगार्डो को शहर के अन्दर जगह कम होने की बजह से शहर के बाहर रखा बालिका इंटर कालेज ,सरस्वती विधा मंदिर ,महावीर इंटर कालेज के आलावा याकूतगंज रोड पर बने कोल्ड में रोका गया था |
बीती रात कोल्ड में रुके होमगार्ड सोनेलाल को बुखार की शिकायत हुई तो उसे बीओं भीखाराम ने फतेहगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया | जहा उसकी जाँच की गयी जाँच में सोनेलाल को मलेरिया की शिकायत बतायी गयी | इसके बाद उसे लोहिया के लिए रिफर कर दिया गया |

[adrotate banner="2"]