चुनाव जीतने के लिये युवाओ की भूमिका महत्वपूर्ण:सचिन

0
91

sachin yadav love - rajkumar singh rathaurफर्रूखाबाद। टीम सचिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिन सिंह यादव ने सभा को सम्बोंधित करते हुए कहा कि युवाओं के बिना कोई भी चुनाव नही जीता जा सकता। पंचायत चुनाव 2017 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है इसलिये युवा पूरी कर्मठता,निष्ठा एंव मेहनत के साथ अभी से चुनाव में जुट जाये।

[adrotate banner="3"]

पंचायत चुनाव पूरी ताकत व दमदारी के साथ लड़कर जीतना है क्योंकि इन चुनावों का परिणाम विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने अखिलेश सरकार की विकास कार्यो की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्य मंत्री को विकास पुरूष बताया। आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रस्तावित पंचायत चुनाव में साफ सुथरे ईमानदार छवि के प्रत्याषियों को चुनाव जिताना है। जिससे दंबग व असमाजिक तत्व ऐसे पदों पर चुनकर न आ सकें। कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर,वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र सिंह यादव, लोहियावाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव, संजय चावला, राजन यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]