नई दिल्ली। चुनावों के बीच बीजेपी को एक बड़ा झटका लगने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक सीमांध्र में चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। हालांकि टीडीपी की तरफ से अब तक इस बात की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
सूत्रों की मानें तो आज इस बात का ऐलान हो सकता है। बता दें कि हाल ही में चंद्रबाबू नायडू एनडीए में शामिल हुए हैं। दोनों पार्टियों के बीच आंध प्रदेश के तेलंगाना और सीमांध्र में साथ में चुनाव लड़ने की डील हुई थी। सीमांध्र में बीजेपी के पांच सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी। लेकिन अब खबर ये है कि टीडीपी सीमांध्र में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी।
[adrotate banner="2"]


