चुनावी रंजिश में फायरिंग करने में सपा नेता उसके पुत्र सहित 9 फंसे

0
185

prdan shkil khanफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम गैंगाइच में चुनावी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग करने में ग्राम प्रधान शकील पुत्र जबीउल्ला उनके पुत्र मुफित सहित दोनों पक्षों के 9 लोगो पर जबाबी मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस ने एक को हिरासत में भी ले लिया है| लेकिन अभी तक अन्य किसी को भी पुलिस ने पकड़ने की जहमत नही उठाई|

[adrotate banner="3"]

पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष गैगाइच के प्रधान सकिल के विरोध में निसार ग्राम प्रधान का चुनाव लडे थे| निसार का समर्थन गाँव के ही गुड्डू पुत्र जैनुद्दीन ने किया था| लेकिन शकील चुनाव जीत गया| गाँव में ग्राम पंचायत सदस्य के पांच पद खाली थे| जिस पर दोनों पक्षों के लोगो ने अपने अपने समर्थको के पर्चे डलबाये| पर्चा भरने के बाद जाँच में गुड्डू पक्ष के तीन पर्चे निरस्त हो गये| बाद में प्रधान शकील ने दो बचे हुए पर्चे वापस कराकर अपने पांचो प्रत्याशी निर्विरोध करा लिये|

बीती रात इसी खुन्नस में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये| गुड्डू पक्ष का आरोप है की प्रधान ने अपनी लाइसेंसी राइफल और उसके कोटेदार भाई अकिल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से जमकर फायरिंग की गयी| दूसरे पक्ष से भी गोली चली| ताबड़-तोड़ गोली चलने की सूचना पर पंहुची पुलिस ने गुड्डू की तहरीर पर प्रधान शकील उसके भाई अकिल पुत्र जबीउल्ला, प्रधान के पुत्र अकील के खिलाफ धारा 352,307,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है|
विरोधी पक्ष के कामरान पुत्र अबरार ने गुड्डू पहलवान, रिहान,कामरान पुत्र जैनुद्दीन व नवारस खां पुत्र शहमत खां, नसरुद्दीन ओउत्र शाहबुद्दीन के आलावा दो तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ धारा 104, 108,149,452,307,504 , 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|
थानाध्यक्ष सालिगग्राम वर्मा ने बताया की जाँच क जा रही है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|

[adrotate banner="2"]