चुनावी रंजिश में जबाबी फायरिंग, तीन गिरफ्तार

0
101

नबावगंज (फर्रुखाबाद): थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में चुनावी रंजिश में हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

[adrotate banner="3"]

ग्राम बलीपुर के प्रधान अजब सिंह की पूर्व प्रधान मल्लू यादव से चुनाव के समय की पुरानी रंजिश चल रही है।  सोमवार को प्रधान अजब सिंह यादव के पुत्र राजेश यादव से किसी बात को लेकर मल्लू समर्थक रनसिंह यादव से विवाद हो गया। रनसिंह यादव अपने समर्थक पूर्व प्रधान मल्लू यादव के पास पहुंचे। इसके बाद मल्लू यादव के कई समर्थक भी वहां पहुंच गये। दोनो पक्षों में कहासुनी, गालीगलौज के बाद जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग की सूचना पर थाना नबावगंज पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मौके से प्रताप व रनसिंह पुत्रगण जयवीर सिंह व मनीश पुत्र श्याम सिंह को असलहों सहित गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान पुत्र राजेश यादव की तहरीर के आधार पर तीनो गिरफ्तार अभियुक्तों के अतिरिक्त छविनाथ पुत्र जयवीर सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध धारा 307 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। दूसरे पक्ष की एफआईआर अभी दर्ज नहीं हुई है।

[adrotate banner="2"]