चुनावी रंजिश में दो घंटे ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना स्थल पर पीएसी तैनात

0
102

फर्रुखाबादः बीते कई दिनों से बीरपुर व नगला पूठा के ग्रामीणों में चुनावी रंजिश को लेकर चले आ रहे विवाद ने आज सुबह भयंकर रूप ले लिया। आज सुबह एक सम्प्रदाय के लोगों की नगला पूठा के यादव वर्ग के लोगों ने जमकर धुनाई की। वहीं धुनाई के बाद दोनो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद घटना स्थल पर पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

थाना नबावगंज क्षेत्र के ग्राम बीरपुर निवासी पिन्टू पुत्र उजागर सिंह, नेम सिंह पुत्र सुखवीर शाक्य सुबह 9 बजे खेतों की तरफ गये हुए थे। तभी यादव बहुल ग्राम नगला पूठा के ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की बात सुनकर बीरपुर के लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया और ये लोग भी गाली गलौज करने लगे। इसी बीच दूसरा पक्ष असलहे निकालकर फायरिंग करने लगा।दूसरे पक्ष से फायरिंग होते देख जबाब में भी फायरिंग शुरू कर दी गयी। लगभग दो घंटे चली फायरिंग में 200 फायर हुए बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है फायरिंग में बीरपुर निवासी राजेश पुत्र सामीर खां, पप्पू पुत्र इशार अली के छर्रे लगे हैं। ये लोग गुपचुप ढंग से कहीं इलाज करा रहे हैं। इनके घर के लोग काम पर गये थे। लगभग सुबह 9 बजे फायरिंग शुरू हुई।

थाना पुलिस ने नगला पूठा निवासी महावीर सिंह यादव रिटायर दीवान, रामसिंह यादव यादव रिटायर्ड फौजी को व दूसरे पक्ष के बीरपुर निवासी सूबेदार खां व लाल मोहम्मद को हिरासत में लिया है। सारी घटना चुनावी रंजिश मानी जा रही है। नगला पूठा के यादव लोग समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। इनका कहना है कि बीरपुर निवासी शाक्य व मुसलमानों ने कांग्रेस को वोट दिया है। सपा को वोट नहीं दिया है।

इसी बात को लेकर बीते चार दिन पूर्व भी बीरपुर में आगजनी की घटना हो गयी थी। इससे पहले मारपीट की घटना हो गयी थी। बीर पुर के ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश में नयी सरकार के बनने के बाद से ही नगला पूठा के यादव आतंक मचा रहे है। गांव की लड़कियों व महिलाओं का स्कूल कालेज या शौच तक के लिये निकलना बैठना दूभर कर दिया है।  क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस उसी समय उचित कार्यवाही करती तो आज इतनी बड़ी फायरिंग की घटना नहीं होती। आज लोग मरने मारने पर उतारू हो गये हैं। यदि पुलिस घटना के प्रति उदासीन रहती है तो अभी भी अन्य किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

[adrotate banner="2"]