चुनावी रंजिश में खंडौली में दो घंटे हुई फायरिंग, एक घायल

0
151

फर्रुखाबाद: राजेपुर क्षेत्र के ग्राम खंडौली में गुरुवार को चुनावी खुन्नस के चलते दो पक्षों में लगभग दो घंटे तक फायरिंग हुई। दोनों ओर से हुई गोली बारी में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

[adrotate banner="3"]

विधानसभा चुनाव की खुन्नस में गुरुवार को अपराह्न राजेपुर के ग्राम खंडौली में होली के दिन दो पक्ष आमने सामने आ गये। डा. जितेंद्र यादव के समर्थक रहे छोटे दीक्षित व उनके भतीजे अजय दीक्षित और सपा समर्थक अजीत अवस्थी व सुभाष अवस्थी के बीच लगभग दो घंटे तक फायरिंग होने की सूचना है। बताया गया है कि फायरिंग में अजय दीक्षित घायल है।

[adrotate banner="2"]