चुनावी रंजिश में कांग्रेस समर्थकों ने सपाई प्रधान को मारपीट कर घायल किया

0
91

फर्रुखाबादः चुनावी रंजिश में कांग्रेस समर्थकों ने सपा समर्थक प्रधान को मारपीट कर घायल कर दिया व स्कार्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी।
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर के प्रधान अंसार हुसैन अपनी स्कार्पियो कार संख्या यूपी 78बीडब्लू 4523 से अपने गांव से नसरतपुर गये थे। वहां से वापस आये तो ग्राम गदनपुर के पास गदनपुर के ही निवासी कांग्रेस समर्थक जबर सिंह उर्फ कल्लू यादव ने सपा समर्थक अंसार प्रधान की गाड़ी रोक कर गालीगलौज किया। विरोध करने पर लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। स्कार्पियों संख्या यूपी 78बीडब्लू 4523 भी क्षतिग्रस्त कर दी। कमालगंज थाना में अंसार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया गया है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली व अंसार हुसैन का मेडिकल परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]