राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति पी.सतशिवम को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति सतशिवम (64) भारत के 40वें और तमिलनाडु से पहले मुख्य न्यायाधीश हैं। वह 26 अप्रैल, 2014 तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का स्थान लिया है जो गुरुवार को पदभार से मुक्त हुए हैं।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता लाल कृष्ण आडवाणी और अन्य कैबिनेट मंत्री उपस्थित थे।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


