फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी नें सपा जिला उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह (चीनू) की ताज पोशी की है| उन्हें संगठन को मजबूत करनें की जिम्मेदारी दी गयी है|
बुधवार को सपा के आवास विकास कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें बार चुनाव समिति के सदस्य अधिवक्ता शिव प्रताप को पार्टी में जिला उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने की घोषणा की| बीते 25 जनवरी को चीनू नें जिले में आये सपा सुप्रीमो के सामने निरीक्षण भवन में पार्टी की सदस्यता ली थी| दो महीने के भीतर चीनू की सीधे जिला
उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होनें से उनके समर्थकों को खुशी की लहर है| उन्हें संगठन को मजबूत करनें की सलाह दी गयी है|
जिला महासचिव मंदीप यादव, युनूस अंसारी, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, भोला यादव, सिराजुल आफाक मुन्ना आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


