चिकित्सक से दुष्कर्म में अस्पताल संचालक पर एफआईआर

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) शादी का झांसा देकर महिला चिकित्सक के साथ अस्पताल संचालक नें कई बार दुष्कर्म किया| आरोपी नें दुष्कर्म के बाद जब महिला चिकित्सक से विवाह करनें से मना किया तो पीड़िता नें एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया | पुलिस मामले में छानबीन कर रही है|
जनपद अलीगढ़ के एक मोहल्ला निवासी महिला चिकित्सक नें कोतवाली कायमगंज के खोया गली निवासी अस्पताल संचालक पुष्पेन्द्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी| महिला चिकित्सक ने एफआईआर में कहा है कि आरोपी पुष्पेन्द्र के अस्पताल में नौकरी को लेकर उसकी मुलाकात हुई थी | उसका सहपाठी विजय सिंह से उसका पहले से विवाद चल रहा था लिहाजा पुष्पेन्द्र नें महिला चिकित्सक को बातों में फंसाया और कई बार दुष्कर्म किया| इस दौरान महिला चिकित्सक नें एक बच्ची को जन्म दिया| महिला चिकित्सक की बच्ची अब तीन साल की है| जब वह बेटी को लेकर पुष्पेन्द्र के घर में गयी और विवाह के साथ ही बेटी के संरक्षण की मांग की| जिस पर आरोपी पुष्पेन्द्र व उसकी पत्नी शिवाश्री नें उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी| जब पुलिस को फोन किया तो पुष्पेन्द्र और उसके अस्पताल के लोगों नें उसके घर में फंदा लगाकर जान से मारनें का प्रयास किया| पुलिस नें मौके पर आकर फंदा खोला|