फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) किसान यूनियन पदाधिकारी का चालान कटनें से खफा भाकियू नेता की ट्राफिक दारोगा से तीखी झड़प हो गयी| बाद में मामले को समझा कर शांत किया गया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम आशा की मड़ैया कंचनपुर निवासी अभिषेक राजपूत की भांजी 3 वर्षीय अनामिका गर्म तरल पदार्थ गिर जाने की वजह से जल गई थी। जिसको वह दवा दिलाने के लिए शहर के एक मोहल्ले में जा रहा था। लाल गेट के पास चैकिंग कर रहे दरोगा ने उसकी बाइक रोक ली।इसके बाद उसका चालान काट दिया| इसकी जानकारी होनें पर भाकियू मंडल अध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा आदि मौके पर आ गये| जिसके बाद भाकियू नेता व दारोगा में जमकर नोकझोंक हो गयी| मंडल अध्यक्ष नें दारोगा पर मनमानी का आरोप लगाया| मंडल अध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा ने आरोप लगाया कि दरोगा उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दे रहे थे और उन्होंने कहा कि वह जिसका चाहे उसका चालान करेंगे। वही वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।
चालान काटनें पर भाकियू नेता की दारोगा से तीखी झड़प
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


