चालक को आयी नींद, कार डिबाइडर से टकराई, आधा दर्जन घायल

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) कार से गंगा स्नान करने आ रहे परिवार को चालक की जरा से झपकी में अस्पताल में भर्ती करा दिया| कार अनियंत्रित होकर हाई-वे पर बने डिबाइडर पर चढ़ गयी| जिससे उसमे बैठे सभी लोग घायल हुए, एक साइकिल सबार को भी अन्य घायलों के साथ लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
जनपद फिरोजाबाद के टूंडला सरस्वती नगर निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र रमेश चन्द्र अपनी पत्नी 35 वर्षीय पूनम देवी, पुत्री 17 वर्षीय ललिता, 10 वर्षीय पुत्री छाया के साथ कार से पांचाल घाट गंगा स्नान करने आ रहे थे| कार 28 वर्षीय अंकित कपूर पुत्र संजय कपूर चला रहा था| कार जब पांचाल घाट के निकट इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के कोल्ड के सामने पंहुची तो अचानक अनियंत्रित होकर डिबाइडर पर चढ़ गयी| जिससे कार सबार परिवार के साथ ही सड़क से गुजर रहे साइकिल सबार 21 वर्षीय संजू पुत्र मूल चंद निवासी चाचूपुर राजेपुर भी घायल हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक को झपकी आ जानें से कार अनियंत्रित हो गयी|