चार साल से मियां दुबई में, बेगम खा रहीं माला डी

0
223

अलीगढ़ : पहले कभी ससुराल में झगड़ा करना, काम में हाथ न बटाना, बच्चो पर ध्यान न देना घरेलू हिंसा का कारण बनते थे, लेकिन आज ये सब बीते ज़माने की बात हो गयी है| वर्तमान समय में घरेलू हिंसा के मामलों में पति या पत्नी के अवैध संबंध सबसे बड़े कारण बन गए हैं। कुछ ऐसा ही मामला यहाँ भी सामने आया है जिसमें मियां साहब फाख्ता उड़ाते रहे और बेगम हरम सजाती रही|

शहर के सिविल लाइन्‍स इलाके के अमीरनिशा मोहल्‍ले में जावेद और उसकी बेगम रहती थी| घर की आर्थिक दशा सुधरने की आशा में करीब चार वर्ष पहले जावेद नौकरी की तलाश में दुबई चला गया। जावेद वहां अच्छा काम कर रहा था और सुखी भविष्य के सपने साजों रहा था| अपनी बेगम को सरप्राइज देने के लिए वो किसी पूर्व सूचना के घर वापस लौट आया। घर लौट कर जावेद के सपने किरची-किरची हो कर बिखर गए| उसका दिल ये देख कर फट गया कि उसकी पत्‍नी आइना (काल्‍पनिक नाम) गर्भनिरोधक टेबलेट माला-डी खा रही है। जावेद को ये देख कर समझते देर न लगी की उसकी वो बेगम जिसे वो दिल और जान से प्यार करता था वो बेवफा हो गयी| दोनों के बीच कहासुनी हुयी जो झगड़े में बदली और मारपीट तक पहुँच गयी।

[adrotate banner="3"]

मामला पहले बड़े बुजुर्गों में उठाया गया वहां आइना का तर्क था कि उसे नहीं पता कि ये गोली क्यों खाते हैं, उसे तो उसकी पहचान वालियों ने बताया था कि इस दवा से शरीर स्वस्थ्य रहता है, इसीलिये वो टैबलेट खा रही थी। लेकिन इस बात से जावेद सहमत नहीं हुआ| पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जावेद ने बयान दिया कि जब वो कई वर्षों से देश से बाहर था, तो बीवी को ‘माला डी’ खाने की क्‍या जरुरत थी। उसकी पत्‍नी के किसी से अवैध संबंध हैं, जिसके कारण वह माला डी खा रही| जावेद बताता है कि वो महीने के महीने आइना को 15 से 25 हजार रुपये तक भेजता था। वो अपनी बेगम से बहुत प्यार करता है इसीलिए दुबई से वो तक़रीबन 2 लाख के गहने भी लाया था| जावेद कहता है कि वो ये सब अपनी बेगम और आने वाले भविष्य को सुन्दर बनाने के लिए ही तो कर रहा था|

फिलहाल हम इसे चारित्रिक पतन के तौर पर देख सकते हैं| यदि पति बाहर था तो क्यों पत्नी के कदम डगमगा गए| क्या ये एक अकेली महिला की यौन पिपासा की कहानी है या फिर कुछ और…

[adrotate banner="2"]