मुर्गी फार्म संचालक ने नाबालिक साथी के साथ मिलकर बच्ची की रेप के बाद की थी हत्या , गिरफ्तार

0
150

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बालिका के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या करनें के मामले में पुलिस नें नाबालिक सहित दो आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया|
दरअसल कम्पिल थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या हत्या कर दी गयी थी| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी| जिसके बाद पुलिस के हाथ कामयाबी मिली| बुधवार सुबह एसपी विकास कुमार के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली | । वहीं दूसरी तरफ घटना के खुलासा के लिए कानपुर से फिंगर प्रिंट जांच टीम को भी बुलाया गया| जाँच के उपरांत ही पुलिस को शक हुआ की गाँव के ही मुर्गी फार्म के संचालक पर शक हुआ| पुलिस उससे बीती मंगलवार की रात से ही पूंछतांछ कर रही थी| बुधवार को दोपहर बाद एसपी विकास कुमार नें पुलिस लाइन सभागार में जानकारी दी कि पुलिस नें बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या में गाँव के ही मुर्गी फार्म संचालक शाहिद पुत्र इकरार निवासी कटिया कम्पिल व उसके नाबालिक साथी को गिरफ्तार कर लिया|

इस तरह दिया घटना को अंजाम
पुलिस पूंछतांछ में आरोपियों नें बताया कि आरोपी शाहिद व उसका नाबालिक साथी मुर्गी फार्म में सुबह से ही थे| उसी दौरान गाँव की ही एक चार वर्षीय बालिका मुर्गी फार्म की तरफ आ गयी और हम लोग उसे मुर्गी फार्म के भीतर लगी अरहर की धनी बाड की आड़ में ले गये और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया| बाद में उसकी हत्या कर शव अरहर की बाड में छुपा लिया|
तीन थानों की पुलिस नें किया खुलासा
एसपी विकास कुमार नें तीनों पूर्व एसओजी प्रभारी रहे थानाध्यक्षों की टीम गठित कर घटना के खुलासे के लिए लगायी| जिसमे थानाध्यक्ष कंपिल व पूर्व एसओजो प्रभारी अशोक कुमार, थानाध्यक्ष शमसाबाद व पूर्व एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व पूर्व एसओजी प्रभारी व नवाबगंज थानाध्यक्ष जेपी शर्मा को टीम की कमान दी गयी| जिसके बाद घटना का 24 घंटे में पुलिस नें सफल अनावरण किया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]