चार सालो में सपा ने प्रदेश में किया केबल नंगनाच

0
155

changresफर्रुखाबाद: कांग्रेस नेताओ ने कहा है की प्रदेश में सपा सरकार ने अपना चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है| और वह जगह-जगह अपनी उपलब्धियां गिना रहे है| लेकिन जनता सब जानती है की किस तरह से सपा ने चुनाव जीते और किस तरह से बीते चार वर्षो के कार्यकाल में केबल नंगनाच ही किया है| बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी|

[adrotate banner="3"]

नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन के ठंडी सड़क स्थित प्लाट पर आयोजित बैठक में आयोजित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा की सपा सरकार ने 2012 में जो वादे किये थे उनमे से कोई वादा पूरा नही किया| सरकार बनने से पहले सपा ने कहा था की यदि सरकार बनी तो बसपा सुप्रीमो के द्वारा जनता की कमाई से बनाई गयी पत्थरों पर बुलडोजर चलेगा| लेकिन उन्हें को खरोंच तक नही आयी| लेपटाप देने की बात कही तो एक बार के वितरण के बाद दोबारा नजर नही आये| टेबलेट तो बांटे ही नही| इस तरह से ना जाने की योजनाओ को चलाने की झूठी बात कर सरकार बनायी और फिर भूल गये|

प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा सपा सरकार में चार साल में सभी चुनाव अपनी सत्ता की हनक से जीते| चुनाव में सपा ने अपनी मनकी कर ली| कई चुनावो में सपा नेताओ ने अपने पक्ष में ना रहने वाले लोगो को मतदान तक नही करने दिया| उन्होंने कहा की कांग्रेस की प्रदेश में सरकार आने पर सपा का गुंडा राज ख़त्म होगा| कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन ने किया|इस दौरान दिनेश अग्निहोत्री, पुन्नी शुक्ला, राजेन्द्र नाथ मिश्रा, सोनी दीक्षित, राकेश सागर, वसीमुज्ज्नमा खां प्रमोद जैन आदि मौजूद रहे|
अजय राय से जेल में मिलेगे प्रदेश प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया की जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, प्रदेश प्रभारी मदूसुदन मिस्त्री मुलाकत करने के लिए गुरुवार दोपहर पंहुचेगे|

[adrotate banner="2"]