वरीयता- तजुर्वेदार युवक के साथ प्रेमिका रफूचक्‍कर

0
115

FARRUKHABAD : प्यार में अंधा एक युवक अपनी पत्नी व चार बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के संग फरार हो गया। पीड़ित पत्नी को ही जब प्रेमिका के परिजनों ने मारपीट व प्रताड़ित करना शुरू किया तो उसने पुलिvijay roobiस अधीक्षक से मिलकर पति व उसकी प्रेमिका की गिरफ्तारी की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] घटना थाना मऊदरवाजा क्षेत्र स्थित हैवतपुर गढ़िया कालोनी की है। जहां पर विजय उर्फ राजा अपनी पत्नी सोनी व बच्चों के साथ रहता था। पड़ोस में ही राजेन्द्र भी अपनी बीबी बच्चों के साथ रह रहा था। साथ में ही उsoniसकी शादीशुदा पुत्री रूबी भी रह रही थी। किसी तरह विजय का आना जाना रूबी के पिता के घर हो गया। जहां रूबी व विजय की प्रेम कहानी शुरू हो गयी। विजय की पत्नी सोनी के अनुसार 16 मार्च को विजय अपनी प्रेमिका रूबी को लेकर कहीं चला गया। जिसके बाद रूबी के पिता राजेन्द्र व अन्य परिजनों ने सोनी को ही मारते पीटते हुए कहा कि जहां से भी लाओ तुम उसकी पुत्री व पति को ढूंढकर लाओ।

पीड़ित सोनी एक तरफ अपने पति को गंवा चुकी है तो दूसरी तरफ रूबी के परिजनों की पिटायी की शिकार हो रही है। रूबी पर चौतरफा विपत्ति टूटने के बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगायी है कि उसके पति विजय व उसकी प्रेमिका रूबी को गिरफ्तार कर उसे न्याय दिलाया जाये।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]