चार दूकानों के ताले तोडे, पथराव के बाद भागे चोर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

CHORIफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्ला स्थित चार दूकानों के ताले तोड़े गये| जानकारी होने पर पड़ोसी सब्जी विक्रेता ने छत से पथराव किया जिसके बाद चोर मौके से भाग गये|

पल्ला महादेवी की प्रतिमा के निकट रस्तोगी मोहल्ले की मोड़ पर श्रीकृष्ण रस्तोगी उर्फ़ नैनो समोसे वालो का होटल है| चोरो ने उनकी दूकान के ताले तोड़े| दूकान मालिक के पुत्र निमिस ने बताया की चोर लगभग आठ हजार रुपये की रेजगारी व दो हजार रुपये की नकदी साफ कर ले गये| इसी दूकान के दूसरी तरफ नमो नारायण की परचून की दूकान है| इसके भी ताले चोरो ने तोड़े लेकिन अन्दर जाने में सफलता हासिल नही कर सके| कुछ दूर प्रकाश चन्द्र उर्फ नीटू निवासी सिन्धी कालोनी का भी चाय का होटल है| चोरो से इसके भी शटर के ताले तोड़े| जब चोर कुछ दूर महेंद्र के होटल के ताले तोड़ रहे थे तो पड़ोसी सब्जी विक्रेता बिरजू उर्फ ब्रजेश ने देख लिया| ब्रजेश ने बताया की उसने दो लोगो को देखा| उनके ऊपर पथराव किया तब वह भाग गये|

कोतवाल रूम सिंह ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|