चार दिन में दूसरी बार टप्पेबाजी, महिला के नकदी व कुंडल साफ

0
142

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर में टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय हो गया है| वह राह चलती भोली-भाली महिलाओं को अपना निशाना बना रहे है| रविवार को टप्पेबाजों नें फिर एक महिला के नकदी जेबरात फर्जी नोटों की गड्डी थमा कर साफ कर दिये|
दरअसल शहर के लिंजीगंज की मूल निवासी मायादेवी पत्नी मान सिंह का मकान अतिक्रमण में टूट गया था| वह वर्तमान में खानपुर में किराये के मकान में रह रही है| माया देवी नें बताया कि रविवार को राशन लेनें जा रही थी| उसी दौरान दो युवक मिले और माया देवी से कहा कि उन्हें भूख लगी है उनकी मदद कर दो| दोनों नें माया देवी को बातों के जाल में फंसा कर उसके हाथ में एक फर्जी नोट की गड्डी पकड़ा दी और उनके पास से एक हजार रूपये व कुंडल व पेंडल गायब कर दिये| महिला के पास केबल गड्डी बची जिसमे ऊपर एक दस रूपये का नोट व उसके नीचे कागज की गड्डी लगी थी| जानकारी होनें पर महिला के पैरों की जमीन खिसक गयी| महिला नें पुलिस चौकी कादरी गेट को
चार दिन पूर्व भी हो चुकी घटना
चार दिन पूर्व 24 अगस्त को शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी कांति देवी पत्नी राजू के साथ ही नकली नोटों की गड्डी थमा कर फरार हो गये| पुलिस उनका अभी तक सुराग नही लगा पायी|
दोनों घटना में रुमाल का कपड़ा कर रहा मैच
24 अगस्त को हुई महिला कांति देवी और आज रविवार को हुई माया देवी के साथ टप्पेबाजी में गड्डी के ऊपर जो कपड़ा प्रयोग किया गया वह दोनों ही घटनाओं में मिल रहा है| जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों घटनाओं को अंजाम देनें वाले आरोपी एक ही हैं| निरीक्षक अपराध एके सिंह नें बताया उन्हें मामले की जानकारी नही है| जानकारी की जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]