चार दशक में शून्य से शिखर तक रहा भाजपा का सफ़र

0
121

लखनऊ:आज के दिन ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना छह अप्रैल 1980 में हुई थी। ऐसे में कार्यकर्ता छह अप्रैल को  पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। विधानसभा चुनाव में पार्टी को लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने से उत्साहित कार्यकर्ता स्थापना दिवस को लेकर काफी उत्साहित हैं। उत्साह के पीछे कहीं न कहीं पार्टी का विकासवादी सफर भी है,जिसमें वह संघर्ष के साथ फर्श से अर्श तक पहुंच गई है।ऐसे में यह वह अवसर है जब स्थापना से लेकर अबतक के भाजपा के चुनावी सफर की समीक्षा की जाए। समीक्षा से साफ है कि देश व प्रदेश में उतार-चढ़ाव के साथ चुनाव-दर-चुनाव भाजपा की सीटों का ग्राफ उठता गया।स्‍थापना द‍िवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंंह की मौजूदगी में लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सुबह नौ बजे ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक,प्रदेश महामंत्री भाजपा के स्‍थापना द‍िवस के मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दींं। उन्‍होंने कहा क‍ि, ‘ उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएंसुनील बंसल सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा शुरु हुई। ज‍िसमें सैकड़ों की संख्‍या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]