चार कारखानों सहित ग्यारह घर आग में जलकर राख

0
105

फर्रुखाबाद: शुक्रवार की सुबह सोताबहादुरपुर के लोगो के लिया कयामत लेकर आयी| जब उन्हें पता चला की उनके आशियाने को आग ने अपने आगोश में ले लिया है| देखते ही देखते चार कारखानों सहित कुल ग्यारह घर आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गये|लोगो ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया| जब तक फायरपुलिस पहुची तब तक आग राख में बदल गयी थी| सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवली के ग्राम सोताबहादुपुर में झोपडीयो में आग लगने से हडकंप मच गया| आग सुबह तक़रीबन 8 बजकर 30 मिनट पर लगी| जिसमे रज्जात पुत्र सकिल,पप्पू पुत्र अनबर,मुनीत पुत्र लतीफ़ रियासुद्दीन पुत्र बब्बू ,खुर्शीद पुत्र मो०हबीब का झोपड़ा जल गया तथा सकिल पुत्र लल्लाबाबू ,अकिल सहित चार लोगो का जरदोजी का कर कारखाना जलकर राख हो गय|

आग लगने के बाद सूचना फोन के माध्यम से फायर पुलिस को दी गयी लेकिन सूचना के तकरीवन दो घंटे लेट फायर पुलिस मौके पर पंहुची तब तक लोगो ने समर चला कर आग पर काबू पा लिया है शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुच गये|
आग में तकरीवन चार लाख का नुकसान बताया गया है लेकिन सोताबहादुर के प्रधान जमील अहमद ने तकरीवन 25 लाख रूपए का नुकसान बताया है|

[adrotate banner="2"]