चाची से मजाक करने को लेकर मारपीट

0
130

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुसैन अहमद में उस समय जमकर विवाद हो गया जब कूड़ा डालने गयी एक महिला के साथ उसके ही सगे भतीजे ने मजाक कर दिया। जिसको वह बर्दास्त नहीं कर पायी तो मामले ने तूल पकड़ लिया। फिर दोनो पक्षों में मारपीट भी हो गयी।

[adrotate banner="3"]

हुसैन अहमद निवासी महेश राम पुत्र श्रीराम ने बताया कि उसके सगे भाई देवदत्त का पुत्र संतोष का चाल चलन ठीक नहीं है। वह अक्सर उसकी पत्नी से छींटाकसी व मजाक करता रहता था। जिसे हम लोग काफी दिन से बर्दास्त कर रहे हैं। महेश ने बताया कि शनिवार प्रातः जब उसकी पत्नी घर का कूड़ा निकालकर फेंकने के लिए निकली तो रास्ते में खड़े देवदत्त के पुत्र संतोष ने उसके साथ मजाकिया मूड़ में छींटाकसी कर दी। जिसका विरोध उसकी पत्नी ने किया तो संतोष के पिता देवदत्त के अलावा उसके अन्य पुत्र भी आ गये और मेरी पत्नी व मेरे साथ मारपीट कर दी। घटना के सम्बंध में सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी तो पुलिस ने महेशराम की तहरीर पर देवदत्त व उनके पुत्र संतोष, सोनू व सुधीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी।

[adrotate banner="2"]