चाचा भतीजे ने दुकानदार सगे भाइयों को पीटकर की तोड़फोड़

0
115

FARRUKHABAD : मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर बैलेंस डलवाने आये एक युवक ने पैसे न पहुंचने की बात का आरोप लगाकर दुकानदार व उसके भाई को पीट दिया और दुकान में तोड़फोड़ भी कर दी।

[adrotate banner="3"]

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के भीकमपुरा दाउद खां निवासी फैज मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद उवैश की भीकमपुर पुलिया के पास सायमा टेलीकाम के नाम से दुकान है। दुकान पर शब्बू खां पुत्र असलम अपने मोबाइल में बैलेंस डलवा ले गया था। घर जाकर देखा तो उसमें पैसे नहीं आये थे। जिस पर शब्बू खां अपने चाचा इरफान के साथ दुकान आ धमका और दुकानदार को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस पर दुकानदार उवैश व शब्बू खां में विवाद हो गया। गुस्साये ग्राहक ने दुकानदार उवैश व उसके भाई को जमकर पीट दिया। कम्प्यूटर इत्यादि भी तोड़ डाले। उवैश ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने वाले ग्राहक शब्बू खां ने पांच हजार रुपये की नगदी भी छीन ली।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत यादव ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर जन शिकायत केन्द्र में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच करायी जा रही है।

[adrotate banner="2"]