चाचा को पति बनाने कि जिद में महिला सहित चार गिरफ्तार

0
131

AJITफर्रुखाबाद:(कमालगंज) अपनी पत्नी को सावन के महीने में ससुराल से बुलाने गये युवक को उसकी पत्नी ने यह कहकर वापस कर जाने से मना कर दिया की वह अब अपने चाचा के साथ रहेगी| यह जानकारी जब गाँव के लोगो को हुई तो विवाद की स्थित पैदा हो गयी| पुलिस ने महिला उसके प्रेमी,पिता व चाचा को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम मिलिकिया निवासी अजीत अपनी पत्नी ममता को उसके मायके रसीदपुर कमालगंज से बुलाने गया था| लेकिन वंहा उसने जो देखा वह देखकर व सुनकर सभी दंग रह गये| ममता ने अपनी परिवारी चाचा मानपाल सिंह के साथ जीवन व्यतीत करने की बात कही और अजीत को वंहा से चले जाने को कहा| जिस पर विवाद की स्थित बन गयी|

ममता के घर पर भीड़ लग गयी| घटना की सूचना मिलने पर थाने के दरोगा सीएल दिवाकर ने मौके पर पंहुचकर दोनों पक्षों क कई लोगो को थाने आये| थाने में भी काफी देर तक विवाद खत्म करने का प्रयास होता रहा जब बात नही बनी तो पुलिस ने कार्यवाही कर दी| पुलिस ने ममता उसके प्रेमी चाचा मानपाल सिंह, ममता के पिता सर्वेश व चाचा कल्लू को शन्ति भंग में गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="2"]