लखनऊ: शनिवार को मुहर्रम का चांद दिखाई दिया। मुहर्रम की पहली तारीख रविवार को होगी, जबकि चार नवंबर को दस मुहर्रम होगी। चांद होने का एलान शिया-सुन्नी दोनों उलमा ने कर दिया है।
[adrotate banner="3"]
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने रविवार को पहली मुहर्रम होने का एलान किया है। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की ओर से भी शनिवार को मुहर्रम का चांद होने की तस्दीक कर दी गई है। इसी तरह इदारा-ए-शरिया फरंगी महली के अध्यक्ष काजी-ए-शहर मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली ने भी मुहर्रम की पहली तारीख रविवार को होने का एलान किया है।[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


