चांद के दीदार से पहले सेल्फी का खुमार

0
167

फर्रुखाबाद:शनिवार रात सुहागन महिलाओं ने करवाचौथ मनाई। व्रती महिलाओं ने चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर उपवास खोला। लेकिन आधुनिकता के दौर में निर्जल व्रत से त्योहार का रूप ले चुके करवाचौथ पर भी महिलाएं सेल्फी के क्रेज से बच नहीं सकीं। इस दौरान चांद के दीदार से पहले और बाद तक चला सेल्फी का दौर जारी रहा|जैसे ही असीम आकाश में महिलाओं ने अद्वितीय चंद्रमा निकलते देखा, उनकी मंगल और बेसब्र प्रतीक्षा खत्म हुई।पति रूप चंद्रमा को छलनी से देखा और व्रत खोला। और पति की लंबी आयु और अपने प्रगाढ़ रिश्ते के लिए मंगलकामनाएं की। पति के हाथों जल ग्रहण किया और व्रत खोला। इस तरह शनिवार को सुहागिनों ने करवाचौथ को सेलिब्रेट किया। महिलाओं ने सोलह सिंगार किया, डिज़ाइनर थालियों को सुंदर दीपकों से रोशन कर पूजा की।
यह खास दिन था लिहाजा सुहागनों ने इसकी खास तैयारी की थी। यह तैयारी उनके थाली सजाने, सोलह शृंगार करने और विधि-विधान से पूजा करने में अभिव्यक्त हो रही थी। जैसे ही चांद निकला पति का चांद सा मुखड़ा देख सुहागनों ने शनिवार को करवाचौध सेलिब्रेट किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]