चलती बस से गिरकर महिला की मौत

0
107

FARRUKHABAD : पड़ोसी जनपद हरदोई के कस्बा रूपापुर निवासी अल्लादीन की पत्नी मुन्नी शनिवार को हरदोई डिपो की बस संख्या यूपी 30टी 1220 से फर्रुखाबाद जाते समय चलती बस से उतरते समय गिरकर घायल हो गयी। गंभीर घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

mahila munni[bannergarden id=”8″]

महिला मुन्नी रूपापुर में चूड़ी बेचने का काम करती है। शनिवार को वह चूड़ी लेने के लिए फर्रुखाबाद के लिए रोडवेज बस से आयी थी। लालगेट पर बस से उतरते समय चालक ने बस आगे बढ़ा दी। तभी रोडवेज बस का पहिया उसके पैर के ऊपर से निकल गया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आ गयीं। महिला को समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। महिला के परिजनों को सूचना दी गयी है।
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]