चर्चित बार्ड आया रंजनी राठौर सहित आधा दर्जन गायब,नोटिस जारी कटेगा वेतन

0
134

CSC KAMLGANJफर्रुखाबाद:(कमालगंज) मुख्य चिकित्साधिकारी के निरिक्षण के दौरान गायव मिले आधा दर्जन डाक्टरों व कर्मचारियों से जबाब तलब कर वेतन काटने के आदेश दिये गये है |
सीएमओ राकेश कुमार तकरीवन नौ बजकर 30 मिनट पर कमालगंज स्वस्थ केंद्र पर निरिक्षण करने पंहुचे |लेकिन उन्हें तब हैरानी हुई जब आधा स्टाप गायब था और मरीज डाक्टरों के इंतजार में दर्द व बीमारी से परेशान थे | सीएमओ ने सबसे पहले एमओआईसी मान सिंह के कमरे में रखे उपस्थिति रजिस्टर को देखा | रजिस्टर में डॉ.रूबी सिंह,डॉ जुबैर,डॉ यामिनी सिंह,स्टाप नर्स पूजा वर्मा,एक्सरे टेक्नीशियन राजेश कुमार के आलावा गायब रहने की लाइन में सबसे आगे रहने वाली बार्ड आया रजनी परिहार भी गायब मिली |

[adrotate banner="3"]

सीएमओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ साथ वेतन काटने के आदेश एमओआईसी मान सिंह को दीये है |इससे पहले तत्कालीन एसडीएम सदर राकेश पटेल ने रजनी परिहार को गायब रहने के चलते रिलीफ करने के निर्देश एमओआईसी मान सिंह को दिये थे | लेकिन रजनी से अच्छे सम्बन्धो के चलते उन्होंने कोई कार्यवाही नही की थी | रजनी का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में भी है |

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]