चन्द्र पाल का गनर वापस

0
135

Chandrpal Singh Yadavफर्रुखाबाद: यूपी में समाजवादी पार्टी की ही सरकार है। यह भी सही है कि लोकसभा चुनाव का सूबे की सरकार पर कोई असर नही पड़ता। लेकिन, हकीकत कुछ और है। लोकसभा चुनाव में सपा के खराब प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने सपाईयों पर नजरें टेंढ़ी कर ली हैं। अधिकारियों का सपाइयों से बातचीत का अंदाज बदल गया है।
एक दिन पहले अधिकारियों ने सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव को जिला जेल में जाने से रोंक दिया था। यह वही अधिकारी हैं जो दिन में कई- कई बार फोन कर चन्द्र पाल से राय लिया करते थे। इसके दूसरे दि नही सपा जिलाध्यक्ष के पुलिस गनर को वापस ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने खुद इस बारें श्री यादव को फोन करके गनर वापस करने को कहा। एसपी ने बताया कि शासन नें शिकायत के आधार पर गनर हटाया है।
तो यह है अधिकारियों के बदले तेवरों के अंदाज। अधिकारियों के बदले अंदाजों की शुरुआत जिलाध्यक्ष से हुई है।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]