चचेरे भाई की हत्या में दो आरोपियों को पकड़ा

0
140

FARRUKHABAD : बीते दिन कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के आरोपी महेश पुत्र गंगाराम को बीते दिन ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बुधवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी धर्मेश उर्फ पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

[adrotate banner="3"]

विदित हो के कंपिल थाना क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी 70 वर्षीय सोनपाल पुत्र मनभावन का अपने ही परिवारी लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। जमीन की रंजिश के चलते आये दिन विवाद होता था. मंगलवार प्रातः तकरीबन 7 बजे सोनपाल के घर के बाहर लगे हैन्डपम्प से महेश पानी भरने के लिए आया और उसने तैस में नल में कई लाठियां मार दी।murder copy

जिसका विरोध सोनपाल के परिवारी मनोज पुत्र महेन्द्र पाल ने किया तो आरोपी पक्ष हावी हो गया। सोनपाल का पुत्र 40 वर्षीय नानकराम भी विवाद होते देख बाहर निकल आया। जिस पर नानकराम उर्फ नन्हें की मौके पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी। नानकराम के पिता सोनपाल गंभीर रूप से गोली लगने के कारण घायल हो गये। मृतक नानकराम का भतीजा मनोज पुत्र महेन्द्र पाल भी चुटहिल हुआ। दूसरे पक्ष से महेश पुत्र गंगाराम की जांघ में चोट लगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

हत्या के आरोपी महेश पुत्र गंगाराम को बीते दिन ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बुधवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी धर्मेश उर्फ पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

 

[adrotate banner="2"]