चकबंदी कार्यालय से कर्मचारी की सर्विस बुक गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी की सर्विस बुक गायब हो गयी| जानकारी होनें पर हडकंप मच गया| अधिकारी जल्द कार्यवाही की बात कर रहे है|
चकबंदी दफ्तर में तैनात कर्मचारी मुकेश की सर्विस बुक कही गायब हो गयी| इसकी जानकारी जब मुकेश को हुई तो उन्होंने पटल सहायक सुशील कुमार से इस सम्बन्ध में बात की लेकिन सर्विस बुक का कोई पता नही चला|
जिसके बाद विभाग में हडकंप मच गया| सभी अपनी-अपनी सर्बिस बुक तलाश ने में लग गये| लेकिन मुकेश की सर्बिस बुक का पता नही चल सका| चकबंदी अधिकारी हितेश कुमार का कहना है| सर्बिस बुक की तलाश करायी जा रही है| यदि नही मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी|