फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये| इसके साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया|
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में मानवाधिकार संरक्षण से जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित, बॉबी दुबे, जीबीए अकेडमी के संस्थापक विपिन अवस्थी व रवि मिश्रा आदि नें शहीद आजाद को श्रद्धांजलि दी| इसके साथ ही शहीद क्रांतिकारी प. रामनारायण आजाद के पौत्र पुनीत दुबे (बॉबी) दुबे नें कहा कि युवाओं को जागरूक करते हुए बताया कि चंद्र शेखर आजाद अंग्रेजों से लड़ाई के हमारे गृह जनपद फर्रुखाबाद में आए हुए थे, एवं आजाद जी ने अपनी जवानी को मां भारती के चरणों में समर्पित कर दिया| जीवीए अकेडमी के छात्रों में शिवनीत मोहित माथुर,शिवम,सुखविंद्र आदि रहे।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


