घुइया से भरा ट्रक पलटा, पांच व्यापारियों की मौत, दो घायल

0
116

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के पांच व्यापारियों की डीसीएम पर घुइया लादकर दिल्ली ले जाते समय मथुरा के पास डीसीएम पलटने से मौत हो गयी। वहीं दुर्घटना में दो व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करा दिया गया है व मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। सूचना पर मृतकों के परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गये।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज क्षेत्र के ग्राम अमिलियाहार निवासी धनीराम पुत्र पहलू उम्र 50 वर्ष, अहमापुर निवासी सुरजीत पुत्र रामऔतार उम्र 18 वर्ष, अहमदगांव निवासी अवनीश पुत्र रामदास,  अहिवरन पुत्र संतराम निवासी मिर्जा नगला उम्र 45 वर्ष, जमालुद्दीन पुत्र अल्लाहदीन उम्र 48 वर्ष निवासी फतेहउल्लापुर, हुकुम सिंह पुत्र जयलाल निवासी अहिमा, शकील निवासी मोहनपुर सभी मिलकर कमालगंज से अरबी घुइया लादकर दिल्ली के लिए डीसीएम संख्या यूपी 84बी 1518 से ले जा रहे थे। डीसीएम को ड्राइवर योगेश निवासी फर्रुखाबाद चला रहा था।
घुइया से भरी डीसीएम का मथुरा के पास टायर फट जाने से डीसीएम पलट गयी। जिससे डीसीएम पर सवार पांच लोग धनीराम, सुरजीत, अवनीश, अहिवरन, जमालुद्दीन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
वहीं हुकुम सिंह पुत्र जयलाल निवासी अहिमा, शकील निवासी मोहनपुर गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में हुकुम सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को मथुरा के ही अस्पताल में भर्ती करा दिया व मृतकों के परिजनों को सूचना दी गयी। सूचना पाकर मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी के परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गये।

[adrotate banner="2"]